1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राज्यों के पास कितनी कोरोना वैक्सीन बाकी है? केंद्र सरकार ने दी जानकारी

राज्यों के पास कितनी कोरोना वैक्सीन बाकी है? केंद्र सरकार ने दी जानकारी

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 13, 2021 05:09 pm IST,  Updated : Jul 13, 2021 05:09 pm IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों एवं निजी अस्पतालों के पास लगाने के लिये अभी कोविड-19 टीके की 1.91 करोड़ से अधिक खुराक है।

राज्यों के पास कितनी कोरोना वैक्सीन बाकी है? केंद्र सरकार ने दी जानकारी- India TV Hindi
राज्यों के पास कितनी कोरोना वैक्सीन बाकी है? केंद्र सरकार ने दी जानकारी Image Source : PTI

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों एवं निजी अस्पतालों के पास लगाने के लिये अभी कोविड-19 टीके की 1.91 करोड़ से अधिक खुराक है। मंत्रालय ने बताया कि राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को अभी तक सभी माध्यमों से 39.46 करोड़ से अधिक खुराक दी गई है और 12 लाख से अधिक खुराक उन्हें पहुंचाई जाएगी। 

मंगलवार को सुबह आठ बजे उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, बर्बाद हुई खुराकों समेत कुल 37,55,38,390 खुराक लोगों को लगाई जा चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी 1.91 करोड़ से अधिक खुराक हैं। 

मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा एवं गति बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। देश में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण का नया चरण 21 जून को शुरू हुआ था। 

मंत्रालय ने कहा कि अधिक टीके उपलब्ध कराकर टीकाकरण मुहिम को तेज किया गया है, राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को दिए जाने वाले टीकों को लेकर पहले से जानकारी दी गई है, ताकि वे बेहतर प्रबंधन कर सकें और टीका आपूर्ति श्रृंखला को युक्तिसंगत बनाया गया है। 

उसने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत केंद्र सरकार राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क टीके मुहैया कराके उनकी मदद कर रही है। मंत्रालय ने कहा कि सभी के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान के नये चरण में केंद्र टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर उन्हें राज्यों को दे रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत