1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तलाक मांगने पति पहुंचा कोर्ट, वजह बताई- पत्नी की है मर्दों जैसी आवाज और चेहेर पर है दाढ़ी

तलाक मांगने पति पहुंचा कोर्ट, वजह बताई- पत्नी की है मर्दों जैसी आवाज और चेहेर पर है दाढ़ी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 18, 2018 11:52 pm IST,  Updated : Jun 18, 2018 11:52 pm IST

याचिका में व्यक्ति ने दावा किया कि महिला के परिवार ने शादी से पहले उसे धोखा दिया क्योंकि उसे जानकारी नहीं दी गई कि महिला के चेहरे पर बाल हैं और उसकी पुरुषों जैसी आवाज है। 

तस्वीर का इस्तेमाल...- India TV Hindi
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है।

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद शहर की एक कुटुंब अदालत ने एक व्यक्ति की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उसने अपनी पत्नी से इस आधार पर तलाक मांगा था कि उसे दाढ़ी है और उसकी आवाज पुरुषों जैसी है। न्यायाधीश एन एम कारोवाडिया के समक्ष याचिका में व्यक्ति ने दावा किया कि महिला के परिवार ने शादी से पहले उसे धोखा दिया क्योंकि उसे जानकारी नहीं दी गई कि महिला के चेहरे पर बाल हैं और उसकी पुरुषों जैसी आवाज है। 

याचिका में कहा गया है कि जब वे शादी से पहले मिले तो महिला ने बुर्का पहन रखा था और उसने उसका चेहरा नहीं देखा था क्योंकि यह परंपरा के खिलाफ होता। याचिका के जवाब में पत्नी ने कहा कि हॉरमोन संबंधी कारणों से उसके चेहरे पर कुछ बाल हैं और उन्हें उपचार के जरिये हटाया जा सकता है। उसने आरोप लगाया कि उसका पति तलाक पाने के लिये गलत वजह बता रहा है क्योंकि वह उसे घर से बाहर निकालना चाहता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत