1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पत्नी ने पति की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में फेंका

पत्नी ने पति की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में फेंका

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 22, 2015 08:45 am IST,  Updated : Aug 22, 2015 08:46 am IST

नयी दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की कृष्णा विहार कलॉनी में 34 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की गला घोट कर हत्या कर उसका शव सेप्टिक टैंक में डाल दिया। दिल्ली के संयुक्त

पत्नी ने पति की हत्या...- India TV Hindi
पत्नी ने पति की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में फेंका

नयी दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की कृष्णा विहार कलॉनी में 34 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की गला घोट कर हत्या कर उसका शव सेप्टिक टैंक में डाल दिया।

दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त :दक्षिण-पश्चिम: दिपेंद्र पाठक ने बताया कि महिला की पहचान सीमा के तौर पर की गई है जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक सीमा ने कथित तौर पर 15 अगस्त की रात अपने 40 वर्षीय पति ओम भारद्वाज की हत्या कर उसका शव बेड के बॉक्स मेें रख दिया था।

उन्होंने बताया कि 16 अगस्त की सुबह सीमा ने शव को दो मंजिला मकान के भूतल पर बरामदे के नीचे स्थित सेप्टिक टैंक में डाल दिया था। इसके बाद उसने कथित तौर पर मजदूरों से सेप्टिक टैंक के ढक्कन को बंद करवा दिया।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीमा और ओम के दो बच्चे हैं जो घटना के वक्त सो रहे थे। शव को सेप्टिक टैंक मेेें फंेकने के बाद सीमा अपने बच्चों के साथ अपने भाई के घर चली गई थी।

सीमा ने पूरा वाक्या अपनी भाभी को बताया जिसके बाद भाभी ने उसके भाई को मामले की जानकारी दी। दोनों ने बाद में इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस कल शाम घटना स्थल पर पहुंची जहां अधिकारियों ने सेप्टिक टैंक से शव को बरामद कर उसे पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया।

पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान सीमा ने बताया कि ओम को शराब की लत थी और वह रोज उसे मारता पीटता था।

पुलिस उपायुक्त:दक्षिण-पश्चिम: आरए संजीव ने बताया कि भादंवि की धारा 302 और 201 के तहत बाबा हरिदास नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत