1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद एनकाउंटर: पीड़िता के पड़ोसी बोले- पुलिस ने किया अच्छा काम, न्याय हुआ है

हैदराबाद एनकाउंटर: पीड़िता के पड़ोसी बोले- पुलिस ने किया अच्छा काम, न्याय हुआ है

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 06, 2019 07:49 pm IST,  Updated : Dec 06, 2019 07:49 pm IST

शहर के बाहरी इलाके शमशाबाद में स्थित कॉलोनी के दरवाजे उन्होंने बंद कर दिए थे और वहां तख्तियां लटका दीं थीं जिस पर लिखा था-‘मीडिया नहीं, पुलिस नहीं, बाहरी नहीं, सहानुभूति नहीं, केवल कार्रवाई और न्याय।’’

Hyderabad Police- India TV Hindi
Women offer sweet to policemen as they commend the Hyderabad Police for its strong action against the four accused in the gang rape and murder of a 25-year-old veterinarian, in Hyderabad. Image Source : PTI

हैदराबाद। बलात्कार के बाद हत्या की शिकार बनी महिला पशु चिकित्सक के पड़ोसियों ने पुलिस ‘‘मुठभेड़’’ में चारों आरोपियों के मारे जाने के बाद शुक्रवार को यहां कहा कि न्याय हुआ है। कुछ पड़ोसियों ने कहा कि पुलिस के इस कार्रवाई से इस तरह का अपराध करने वाले लोगों में भय व्याप्त होगा। एक महिला पड़ोसी ने भी पुलिस की प्रशंसा करते हुए कहा कि चारों आरोपियों को ‘‘मारकर’’ उन्होंने ‘‘सही और अच्छा’’ काम किया है। महिला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भगवान की कृपा से न्याय हुआ है।’’

पीड़िता की कॉलोनी के लोगों ने एक दिसम्बर को नेताओं एवं अन्य लोगों को वहां से लौटा दिया था जो उसके परिवार से मिलकर संवेदना जता रहे थे। शहर के बाहरी इलाके शमशाबाद में स्थित कॉलोनी के दरवाजे उन्होंने बंद कर दिए थे और वहां तख्तियां लटका दीं थीं जिस पर लिखा था-‘मीडिया नहीं, पुलिस नहीं, बाहरी नहीं, सहानुभूति नहीं, केवल कार्रवाई और न्याय।’’

एक महिला ने कहा, ‘‘अब न्याय हुआ है।’’ चारों आरोपियां को मारने के लिए पुलिस की प्रशंसा करते हुए एक अन्य महिला ने कहा, ‘‘जो भी हुआ, वह न्यायोचित है और सही एवं अच्छा काम है।’’ उन्होंने कहा कि व्यवस्था ठीक से काम नहीं कर रही है और इसलिए मेरा मानना है कि उसने (महिला पशु चिकित्सक) 100 नंबर पर फोन करना भी ठीक नहीं समझा। हैदराबाद में शुक्रवार के अहले सुबह हुई मुठभेड़ में पुलिस ने चारों आरोपियों को मार गिराया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत