नई दिल्ली: आयकर विभाग ने एक हजार करोड़ की बेनामी संपत्ति के मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापा मारा है। यह छापा दिल्ली, गुरुग्राम के अलावा अन्य शहरों में स्थित 22 जगहों पर मारे गए हैं। आयकर विभाग की यह छापेमारी मंगलवार सुबह ही शुरू हो गई। लालू के अलावा एमपी प्रेमचंद्र गुप्ता के बेटों के घर पर भी छापेमारी हुई है। सुबह साढ़े आठ बजे से यह छापेमारी जारी है। (ये भी पढ़ें: भारत बना विश्व का चौथा शक्तिशाली देश, ये है इसकी सबसे बड़ी ताकत....)
गौरतलब है कि पिछले काफी समय से बिहार भाजपा के प्रमुख सुशील कुमार मोदी ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। सुशील मोदी ने लालू प्रसाद यादव पर आरोप लगाया था कि वे बेनामी संपत्ति के मालिक हैं और उन्होंने चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में अपने गुप्त व्यवसाय का उल्लेख नहीं किया था। इसके साथ ही सुशील मोदी ने लालू के बच्चों से जुड़ी कई बेनामी संपत्तियों का भी खुलासा किया है। सुशील कुमार मोदी ने इस मामले में केंद्रीय एजेंसियों से हस्तक्षेप करने की मांग की थी।
सुशील मोदी ने कहा कि मैंने प्रेस कांफ्रेंस करके इस मामले को सार्वजनिक किया था, मैंने कोई दस्तावेज नहीं सौंपे थे। इसमें प्रेमचंद गुप्ता, लालू समेत आधे दर्जन नेताओं का नाम मैंने लिया था। मैंने अपील की थी, जिसके बाद यह छापेमारी की थी। सुशील मोदी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि नीतीश कुमार ये नहीं कहेंगे कि ये छापेमारी बदले की भावना से की गई है। सुशील मोदी ने कहा कि मुझे नहीं पता है कि इनकम टैक्स किस आधार पर यह छापेमारी कर रही है।
ये भी पढ़ें: जब दिल्ली के थाने में हुआ निर्वस्त्र प्रदर्शन, शर्म से भागे पुलिसवाले
यूपी में ऐसी महिला से शादी करने पर योगी सरकार देगी 51 हजार रुपए