1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चीन के वुहान से 76 भारतीयों को लेकर वापस लौटा वायुसेना का विमान, 7 देशों के 36 नागरिक भी भारत पहुंचे

चीन के वुहान से 76 भारतीयों को लेकर वापस लौटा वायुसेना का विमान, 7 देशों के 36 नागरिक भी भारत पहुंचे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 27, 2020 08:44 am IST,  Updated : Feb 27, 2020 08:44 am IST

चीन में कोरोना वायरस के केंद्र वुहान में फंसे 112 लोगों को लेकर वायुसेना का एक विशेष विमान वापस आ गया है।

Corona Virus- India TV Hindi
Corona Virus

चीन में कोरोना वायरस के केंद्र वुहान में फंसे 112 लोगों को लेकर वायुसेना का एक विशेष विमान वापस आ गया है। वायु सेना के ग्लोबमास्टर विमान से भारत पहुंचने वालों 76 भारतीय शामिल हैं। वहीं इसमें 7 देशों के 36 अन्य नागरिक भी शामिल हैं। ये सभी चीन के वुहान शहर में फंसे हुए थे। 

भारतीय वायुसेना का ग्लोबमास्टर विमान राहत समग्री लेकर चीन गया था। इसी विमान से 112 लोगों को सुरक्षित निकाल कर आज सुबह 6.45 बजे भारत लाया गया है। भारत आई 112 सवारियों में 76 भारतीयों के अलावा 36 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इसमें बांग्लादेश, म्यामांर, मालदीव, चीन, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और मेडागास्कर के नागरिक शामिल हैं। ये सभी चीन के वुहान शहर में फंसे हुए थे। 

भारत तिब्बत सीमा पुलिस के अनुसार अभी इन सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद सभी को ITBP के छावला कैंप में ले जाया जाएगा। यहां पर इन सभी को कुछ दिन रखा जाएगा। कोरोना संकट से पूरी तरह बाहर आने के बाद इन्हें बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत