1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: NC नेता जावेद राणा का विवादित बयान, कहा- मोदी लाहौर में झंडा गाड़ें नहीं तो छोड़ दें घाटी

कश्मीर: NC नेता जावेद राणा का विवादित बयान, कहा- मोदी लाहौर में झंडा गाड़ें नहीं तो छोड़ दें घाटी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 19, 2018 07:11 am IST,  Updated : Mar 19, 2018 07:24 am IST

एक दिन पहले ही कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में पांच कश्मीरियों की मौत हो गई।

नेशनल कांन्फ्रेंस के...- India TV Hindi
नेशनल कांन्फ्रेंस के नेता और विधायक जावेद राणा।

जम्मू और कश्मीर: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर के विधायक और नेशनल कांफ्रेंस के सीनियर लीडर जावेद राणा ने विवादित बयान दिया है। कल मेंढर के बालाकोट में पाकिस्तानी शेललिंग में मारे गए 5 लोगों के जनाजे पर लोगों को संबोधित करते हुए जावेद राणा प्रधानमंत्री को चुनौती देते दिखे। जावेद राणा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बॉर्डर पर हमारे लोग आए दिन दोनों तरफ की होने वाली गोलाबारी में पिस रहे हैं। तो अगर मोदी में दम है तो वह आगे बढ़े और लाहौर में अपना झंडा गाड़े और अगर दम नहीं है तो कश्मीर छोड़ दें और भूल जाएं क्योंकि बॉर्डर के लोग अब और इस तरह से 2 देशों की लड़ाई में नहीं पिसेंगे। जावेद राणा पहले भी कई बार देश की सेना के खिलाफ विवादित बयान दे चुके हैं।

क्या है मामला 

जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा( एलओसी) के पास पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से रविवार को भारी गोलाबारी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गये। इसले मसले पर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हताहत हुए स्थानीय लोग अग्रिम सीमावर्ती गांव देवता धार से थे। पाकिस्तानी सेना का एक बम इलाके में चौधरी मोहम्मद रमजान के घर पर गिरा था। उन्होंने बताया कि मरने वालों में घर के मालिक समेत एक महिला, एक लड़का और एक नागालिग लड़की शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से भारी गोलाबारी होती रही। भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत