1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यदि ऐसा हुआ तो पाकिस्तान को खाक में मिला देगा भारत....

यदि ऐसा हुआ तो पाकिस्तान को खाक में मिला देगा भारत....

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 15, 2017 07:28 am IST,  Updated : Apr 15, 2017 07:29 am IST

नई दिल्ली: भारत के प्रति पाकिस्तान के नापाक इरादों से पुरी दुनिया वाकिफ है। आए दिन पाकिस्तान द्वारा बॉर्डर पर सीज़ फायर का उल्लंघन इस बात का प्रमाण है कि वह भारत से शान्ति नहीं चाहता और अब वो कुलभूषण जाधव के मामले में एक खतरनाक खेल खेलने लगा है।

Indo-Pak War
Indo-Pak War

आसमान में भी भारत शक्तिशाली

वायुसेना की बात की जाए तो भारत इसमें पाकिस्तान से कहीं आगे है। भारतीय वायुसेना विश्व की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है। चीन से भी बेहतर मानी जाने वाली भारतीय वायुसेना के पास 1 लाख 27 हजार जवान हैं, जबकि पाकिस्तान के पास सिर्फ 65 हजार वायुसैनिक हैं।

विमानों की बात की जाए तो भारत के पास 1,380 विमानों का बेड़ा है, जिसमें सुखोई एम 30, मिग-29, मिग-27, मिग-21, मिराज और जगुआर जैसे आधुनिक विमान हैं।

पाकिस्तान के पास चीनी एफ-7, अमेरिकी एफ-16 और मिराज शामिल हैं। भारत के पास एक एयरकाफ्ट करियर भी है, जबकि पाकिस्तान के पास नहीं है।

भारत के पास पाकिस्तान से सटे 12 एयर बेस हैं, जहां मिग, जगुआर, सुखोई और मिराज जैसे लड़ाकू विमान तैनात हैं। इसके मुकाबले पाकिस्तानी वायुसेना के पास 7 एयरबेस हैं, जहां मिराज, जेएफ और एफ 16 जैसे लड़ाकू विमानों की तैनाती है।

अगले स्लाइड में.... जल में भी पाकिस्तान पर भारी भारत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत