1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यदि ऐसा हुआ तो पाकिस्तान को खाक में मिला देगा भारत....

यदि ऐसा हुआ तो पाकिस्तान को खाक में मिला देगा भारत....

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 15, 2017 07:28 am IST,  Updated : Apr 15, 2017 07:29 am IST

नई दिल्ली: भारत के प्रति पाकिस्तान के नापाक इरादों से पुरी दुनिया वाकिफ है। आए दिन पाकिस्तान द्वारा बॉर्डर पर सीज़ फायर का उल्लंघन इस बात का प्रमाण है कि वह भारत से शान्ति नहीं चाहता और अब वो कुलभूषण जाधव के मामले में एक खतरनाक खेल खेलने लगा है।

Indo-Pak War- India TV Hindi
Indo-Pak War

नई दिल्ली: भारत के प्रति पाकिस्तान के नापाक इरादों से पुरी दुनिया वाकिफ है। आए दिन पाकिस्तान द्वारा बॉर्डर पर सीज़ फायर का उल्लंघन इस बात का प्रमाण है कि वह भारत से शान्ति नहीं चाहता और अब वो कुलभूषण जाधव के मामले में एक खतरनाक खेल खेलने लगा है। इस मामले पर पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि पाकिस्तान खुद को भले ही कैसा भी दिखाए, लेकिन उसे समझना चाहिए कि यदि भारत ने जवाबी कार्रवाई शुरू की तो उसके पास मुकाबला करने की ताकत नहीं है।(भाजपा के पूर्व मंत्री की बेटी ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, 12 लाख हैं चाहने वाले)

पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को भी बढ़ावा देता रहा है। इन सभी कारणों से दोनों देशों के बीच तनाव बना रहता जिसकी वजह से युद्ध का खतरा हमेशा मंडराता रहता है। अभी तक भारत और पाकिस्तान के बीच 4 युद्ध हो चुके है और चारों युद्धों में भारत विजयी रहा है।

तो आइये जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत के बारे में.....

सैन्य शक्ति

भारत के पास थलसेना में करीब 13 लाख 25 हजार सैनिक हैं और 9 लाख 50 हजार रिजर्व सैनिक हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 6 लाख 17 हजार सैनिक हैं। भारत के पास पाकिस्तान से दोगुनी ताकत है। भारतीय सेना के बेड़े में सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस, अग्नि, पृथ्वी, आकाश और नाग जैसी आधुनिक मिसाइलें हैं, वहीं पाकिस्तान के पास गौरी, शाहीन, गजनवी, हत्फ और बाबर जैसी मिसाइलें हैं।

अग्नि 5 भारत की सबसे आधुनिक और घातक मिसाइल है। इस इंटर कॉन्टिनेटल बैलेस्टिक मिसाइल की मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर है, जबकि बाबर की मारक क्षमता केवल 1,000 किलोमीटर है।

युद्धक टैंकों में पाकिस्तान भारत से ज्यादा पीछे नहीं है । भारत के पास मौजूदा समय में 5978 बैटल टैंक्स हैं जबकि पाकिस्तान के पास 4000 टैंक्स हैं ।

अगले स्लाइड में....आसमान और जल में भी भारत शक्तिशाली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत