1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. JNU की आंच IIMC तक पहुंची, छात्रों ने किया शुल्क बढ़ोतरी का विरोध

JNU की आंच IIMC तक पहुंची, छात्रों ने किया शुल्क बढ़ोतरी का विरोध

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 03, 2019 07:42 pm IST,  Updated : Dec 03, 2019 07:42 pm IST

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रावास शुल्क में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) में भी फैल गया।

IIMC- India TV Hindi
IIMC Image Source : FACEBOOK

नई दिल्ली: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रावास शुल्क में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) में भी फैल गया। आईआईएमसी में छात्रों ने महंगी फीस के खिलाफ प्रदर्शन किया है। आईआईएमसी छात्रों ने बताया कि उन्होंने भारी शिक्षण शुल्क और “असंगत” छात्रवास तथा भोजनालय शुल्क के खिलाफ परिसर में हड़ताल की। इससे पहले जेएनयू में छात्रावास शुल्क में बढ़ोतरी के विरोध में भारी प्रदर्शन हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत