1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बीमा एजेंट से रेप की कोशिश के आरोप में IIT गुवाहाटी का प्रोफेसर गिरफ्तार

बीमा एजेंट से रेप की कोशिश के आरोप में IIT गुवाहाटी का प्रोफेसर गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 07, 2019 08:34 am IST,  Updated : Jan 07, 2019 08:34 am IST

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT-गुवाहाटी) के एक प्रोफेसर को एक बीमा एजेंट से कथित दुष्कर्म की कोशिश के मामले में रविवार को गिरफ्तार किया गया है।

IIT-Guwahati Maths professor arrested for alleged rape attempt | PTI Representational- India TV Hindi
IIT-Guwahati Maths professor arrested for alleged rape attempt | PTI Representational

रांगिया: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT-गुवाहाटी) के एक प्रोफेसर को एक बीमा एजेंट से कथित दुष्कर्म की कोशिश के मामले में रविवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, जीवन बीमा एजेंट ने शुक्रवार को नॉर्थ गुवाहाटी पुलिस चौकी में गणित विभाग के एक प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसे एक बीमा पॉलिसी लेने के संबंध में कॉल किया था। महिला ने बताया कि इसके बाद वह प्रोफेसर से मिलने गई, जहां आरोपी ने उससे कथित तौर पर रेप की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रोफेसर की गिरफ्तारी से आईआईटी कैंपस में हड़कंप मचा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत