1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सौतेला बाप और भाई बना ‘दानव’, 16 साल की नाबालिग के साथ की हैवानियत

सौतेला बाप और भाई बना ‘दानव’, 16 साल की नाबालिग के साथ की हैवानियत

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 06, 2019 12:53 pm IST,  Updated : Jan 06, 2019 12:53 pm IST

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला शहर में 16 साल की किशोरी के साथ सौतेले पिता और उसके रिश्ते के भाई ने कथित तौर पर बलात्कार किया।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला शहर में 16 साल की किशोरी के साथ सौतेले पिता और उसके रिश्ते के भाई ने कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने इस कृत्य का एक वीडियो भी बनाया। क्षेत्रीय अधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने रविवार को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शनिवार की है और पुलिस ने पीड़िता के सौतेले पिता वसीम और उसके रिश्तेदार तनवीर के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, हालांकि, दोनों आरोपी अभी फरार हैं।

पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया और घटना का वीडियो बनाकर उसे चुप रहने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता ने पहले पति के निधन के बाद पिछले साल अक्टूबर में वसीम से शादी की थी। CO राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।

इस बीच, एक अन्य घटना में ट्रक चालक ने 16 वर्षीय किशोर का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। लड़का उसके लिए ट्रक सहायक की नौकरी करता था। क्षेत्रीय अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि घटना शनिवार को शामली जिले में हुई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत