पटना: बिहार के नवादा जिले में हुए रेप कांड मामले में पटना सिविल कोर्ट ने आरोपी आरजेडी से निलंबित विधायक राजबल्लभ यादव समेत पांच अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। राजबल्लभ यादव पर आरोप था कि उन्होनें एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया था। इस संबंध में उनके उपर यौन शोषण, बलात्कार तथा पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
Related Stories
फरवरी 2016 में नालंदा की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर नवादा ले जाया गया था। ईट भट्ठे के पास एक मकान में रख कर उसके साथ दुराचार किया गया था। बाद में इसकी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले के बाद काफ़े हंगामा मच गया था।