उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक महिला के अपहरण और उसके बाद सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। खबर के मुताबिक तीन व्यक्तियों ने 22 वर्षीय एक महिला का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
Related Stories
एसएचओ संतोष कुमार ने बताया कि बुधवार को जब यह घटना हुई तब महिला के माता-पिता घर में मौजूद नहीं थे। बाद में वह पास के खेत में मिली । फिर महिला ने अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने इस घिनौनी हरकत का वीडियो भी बनाया और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।
संतोष कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।