1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कठुआ मामला: पीड़ित परिवार ने वकील दीपिका राजावत को हटाया, तारीखों पर रहती थीं गायब

कठुआ मामला: पीड़ित परिवार ने वकील दीपिका राजावत को हटाया, तारीखों पर रहती थीं गायब

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 15, 2018 02:37 pm IST,  Updated : Nov 15, 2018 02:37 pm IST

कठुआ मामले में पीड़ित परिवार ने अपनी वकील दीपिका राजावत को हटाने का फैसला किया है।

कठुआ मामले में पीड़ित...- India TV Hindi
कठुआ मामले में पीड़ित परिवार ने अपनी वकील दीपिका राजावत को हटाने का फैसला किया है। Image Source : PTI

जम्मू: कठुआ में दुष्कर्म के बाद मौत के घाट उतार दी गई आठ साल की बच्ची के परिवार ने अपनी वकील दीपिका राजावत को हटाने का फैसला किया है। मृतक बच्ची के पिता ने कहा कि दीपिका अदालत में सुनवाई के दौरान बमुश्किल ही उपलब्ध होती हैं। 

परिवार के एक करीबी ने कहा कि बच्ची के पिता ने पंजाब की पठानकोट अदालत में आवेदन दाखिल किया है, जहां मामले को स्थानांतरित किया गया था। आवेदन में कहा गया है कि राजावत उनका प्रतिनिधित्व नहीं करेंगी और उनसे वकालतनामा वापस लिया जा रहा है।

मृतक बच्ची के पिता ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि अदालत द्वारा मामले में अभी तक 100 बार सुनवाई हो चुकी है और सुनवाई के दौरान करीब 100 गवाहों से पूछताछ की जा चुकी है लेकिन राजावत परिवार की ओर से केवल दो बार ही पेश हुई हैं।

राजावत ने मीडिया को बताया कि जब से वह मामले से जुड़ी हैं तब से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। बता दें कि इस मामले में अपराध के कथित मास्टर माइंड सांझी राम सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत