1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चेन्नई: SRM यूनिवर्सिटी में छात्रा के सामने हस्तमैथुन करने वाला सफाईकर्मी गिरफ्तार

चेन्नई: SRM यूनिवर्सिटी में छात्रा के सामने हस्तमैथुन करने वाला सफाईकर्मी गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 23, 2018 07:45 pm IST,  Updated : Nov 23, 2018 07:45 pm IST

चेन्नई: कट्टनकुलंतुर की SRM यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में एक सफाईकर्मी लिफ्ट में छात्रा के सामने हस्तमैथुन करने लगा। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

SRM विश्वविद्यालय में...- India TV Hindi
SRM विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करते छात्र। Image Source : TWITTER/ANUSHREEARUN13

चेन्नई: कट्टनकुलंतुर की SRM यूनिवर्सिटी में छात्रा के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल की लिफ्ट में आरोपी सफाईकर्मी, छात्रा के सामने हस्तमैथुन करने लगा। जिसके बाद मामले की जानकारी SRM यूनिवर्सिटी को दी गई। लेकिन, यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया।

उनकी निष्क्रियता से गुस्साएं छात्रों ने गुरुवार रात कैंपस के अंदर प्रदर्शन किया। हालांकि, छात्रों के प्रदर्शन के बाद जब मामले ने तूल पकड़ी तो ये पुलिस तक पहुंचा। जिसके बाद कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की उम्र 28 साल बताई जा रही है जो घटना के बाद ही फरार हो गया था।

ये मामला गुरुवार का था और गुरुवार की रात को छात्रों ने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। लेकिन फिर विश्वविद्यालय के आश्वासन पर छात्रों ने प्रदर्शन वापस ले लिया था।  इस दौरान  एक प्रदर्शनकारी ने हॉस्टल की वॉर्डन पर गंभीर आरोप लगाए थे।

प्रदर्शनकारी ने बताया था कि 'छात्रा ने सबसे पहले हॉस्टल की वॉर्डन को इसकी जानकारी दी थी। लेकिन, उन्होंने इस मामले जरा भी जल्दबाजी नहीं बरती था। उन्होंने लिफ्ट की CCTV फुटेज देखने और शिकायत दर्ज करवाने में ही 2 घंटे से ज्यादा की देर की।'

प्रदर्शनकारी ने कहा कि, 'CCTV फुटेज में छात्रा द्वारा आरोपी की पहचान करने के बाद प्रशासन ने उस चुप रहने को कहा। यही नहीं हॉस्टल प्रशासन ने छात्रा पर ही दोष मंढ दिया।' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत