1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भीषण गर्मी से दिल्ली का बुरा हाल, मौसम विभाग ने जारी किया ‘रेड कोड’ अलर्ट

भीषण गर्मी से दिल्ली का बुरा हाल, मौसम विभाग ने जारी किया ‘रेड कोड’ अलर्ट

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 31, 2019 04:05 pm IST,  Updated : May 31, 2019 04:05 pm IST

दिल्ली में तपिश की स्थिति जस की तस बनी हुई है जबकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिए ‘रेड कलर’ चेतावनी जारी की है।

A mirage appears on Rajpath near India Gate on a hot,...- India TV Hindi
A mirage appears on Rajpath near India Gate on a hot, summer day as mercury soars, in New Delhi

नई दिल्ली: दिल्ली में तपिश की स्थिति जस की तस बनी हुई है जबकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिए ‘रेड कलर’ चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अपराह्न में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग के चार ‘कलर कोड’ हैं: हरा, पीला, सुनहरा और लाल। हरा रंग सामान्य स्थिति जबकि लाल रंग मौसम की चरम स्थिति को दर्शाता है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के लिए ‘रेड कोड’ चेतावनी जारी की गई है।

बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जो पांच साल में सबसे अधिक तापमान है। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो इस मौसम में अब तका का सर्वाधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस बना रहा।

राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर इलाकों में लगातार दो दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने पर लू की स्थिति की घोषणा की जाती है जबकि लगातार दो दिन पारा 47 डिग्री पहुंचने पर भीषण लू की स्थिति की घोषणा की जाती है। भारतीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी जैसे छोटे इलाकों में एक दिन भी 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने पर लू की स्थिति की घोषणा की जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत