1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बारिश के बाद अब घने कोहरे का दिखेगा असर, जानिए शहरों और पर्यटक स्थलों का मौसम अनुमान

बारिश के बाद अब घने कोहरे का दिखेगा असर, जानिए शहरों और पर्यटक स्थलों का मौसम अनुमान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 05, 2021 06:54 pm IST,  Updated : Jan 05, 2021 06:54 pm IST

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक हफ्ते में उत्तर भारत के कई हिस्सों मे घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। वहीं कई जगहों पर न्यूनतम तापमान मे गिरावट देखने को मिल सकती है।

बारिश के बाद अब घने...- India TV Hindi
बारिश के बाद अब घने कोहरे का अनुमान Image Source : PTI

नई दिल्ली। उत्तर भारत में बारिश और ओले के बाद अब घने कोहरे का कहर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुमानों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई इलाकों में घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा। जानिए उत्तर भारत के बड़े शहरों और टूरिस्ट इलाकों में अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

कैसा रहेगा अगले एक हफ्ते दिल्ली का मौसम

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार को बारिश की संभावना बनी हुई है। जिसके बाद अगले सोमवार तक कोहरे का असर बना रहेगा। अनुमान के मुताबिक 6,7,8 जनवरी को घना कोहरा छा सकता है वहीं 11 जनवरी तक सामान्य कोहरे का अनुमान है।

कैसा रहेगा चंडीगढ़ और शिमला का मौसम

चंडीगढ़ में गुरुवार से अगले सोमवार तक कोहरा छाने का अनुमान दिया गया है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की भी संभावना है। हालांकि वहीं शिमला में अगले एक हफ्ते के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़त की संभावना है। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री पहुंच सकता है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे।   

कैसा रहेगा आगरा और मेरठ का मौसम

आगरा में 6 जनवरी को बारिश का अनुमान दिया गया है, वहीं 7 और 8 जनवरी को घने कोहरे और 9 और 10 को सामान्य कोहरे का अनुमान है। मेरठ में 6 जनवरी से 8 जनवरी के बीच घना कोहरा पड़ सकता है। वहीं 9 और 10 जनवरी को सामान्य कोहरा पड़ने का अनुमान दिया गया है। 

कैसा रहेगा लखनऊ और वाराणसी में मौसम

लखनऊ में सोमवार तक कोहरे और धुंध का अनुमान दिया गया है, वहीं इस अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट की भी संभावना है। वहीं वाराणसी में अगले 7 दिनों कोहरे का असर रहेगा। हालांकि इस दौरान दिन में तापमान बढ़ने का अनुमान है।

कैसा रहेगा देहरादून और नैनीताल का मौसम

देहरादून में अगले एक हफ्ते तक बादल बने रह सकते हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 5 डिग्री पर आ सकता है। हालांकि अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा। नैनीताल में भी आसमान में बादल बने रह सकते हैं, न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक पहुंच सकता है।

कैसा रहेगा जयपुर और पटना का मौसम

जयपुर में शनिवार तक कोहरे का असर देखने को मिल सकता है, वहीं रविवार और सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होगी और वो 10 डिग्री तक आ सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री के करीब बना रहेगा। पटना में सोमवार तक आसमान में बादल बने रह सकते हैं न्यूनतम तापमान बढ़कर 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री से ऊपर रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत