1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कनाडाई का पैसों भरा बैग मिला, दिल्ली पुलिस के दो कर्मियों का किया शुक्रिया

कनाडाई का पैसों भरा बैग मिला, दिल्ली पुलिस के दो कर्मियों का किया शुक्रिया

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 08, 2015 11:40 am IST,  Updated : Oct 08, 2015 11:40 am IST

नई दिल्ली : इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पर पिछले माह खोए अपने बैग के वापस मिलने पर एक कनाडाई पर्यटक ने दिल्ली पुलिस के दो ईमानदार कर्मियों का शुक्रिया अदा किया। थैले में 6,500 रूपए की

हवाईअड्डे कनाडाई...- India TV Hindi
हवाईअड्डे कनाडाई पर्यटक का पैसों भरा बैग मिला

नई दिल्ली : इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पर पिछले माह खोए अपने बैग के वापस मिलने पर एक कनाडाई पर्यटक ने दिल्ली पुलिस के दो ईमानदार कर्मियों का शुक्रिया अदा किया। थैले में 6,500 रूपए की विदेशी मुद्रा थी। इंदिरा गांधी हवाईअड्डे के पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे पर गश्त लगाते वक्त प्रीपेड बूथ के पास कांस्टेबल हनुमान और ओम प्रकाश को बैग मिला जिसमें 500 यूरो और 342 अमेरिकी डॉलर थे।

बैग में कुछ दस्तावेज भी थे जिससे पता चला कि यह बैग कनाडाई नागरिक चाल्र्स रिचर्ड ब्लेक का है। ब्लेक का पता लगाने के सारे प्रयास किए गए पर उसका पता नहीं चल पाया। इसके बाद बैग को इंदिरा गांधी हवाईअड्डे के पुलिस थाने में जमा करा दिया गया। आखिरकार ब्लेक ने पुलिस से संपंर्क साधा और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे उसका बैग लौटा दिया गया। बैग मिलने पर इस व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों का शुक्रिया अदा किया ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत