1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गांधीनगर में गरबा डांस से मुस्लिम को दूर रखने के लिए गौ-मूत्र से अतिथियों का स्वागत

गांधीनगर में गरबा डांस से मुस्लिम को दूर रखने के लिए गौ-मूत्र से अतिथियों का स्वागत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 08, 2016 12:54 pm IST,  Updated : Oct 08, 2016 03:29 pm IST

गुजरात की राजधानी में गांधीनगर में दक्षिणपंथियों ने गरबा डांस से मुसलमानों को दूर रखने के लिए बेहद शर्मनाक तरीका ढूंढ़ निकाला है। वे गर्बा डांस के लिए आने वाले लोगों पर गौ-मूत्र छिड़क रहे

Garba dance- India TV Hindi
Garba dance

गुजरात की राजधानी में गांधीनगर में दक्षिणपंथियों ने गरबा डांस से मुसलमानों को दूर रखने के लिए बेहद शर्मनाक तरीका ढूंढ़ निकाला है। वे गरबा डांस के लिए आने वाले लोगों पर गौ-मूत्र छिड़क रहे हैं। लेकिन इससे सबसे ज़्यादा हिंदुओं को ही हो रही क्योंकि वे शाम का आनंद लेने सज संवर के जब यहां पहुंचते हैं तो उनका स्वागत गौ-मूत्र से होता है। 

एक लोकप्रिय अंग्रेज़ी अख़बार के अनुसार गांधीनगर के IT प्रोफ़ेशनल दत्त सिन्हा राओल तो तब दंग रह गए जब उन्होंने देखा कि केसरिया स्कार्फ पहने युवा दक्षिणपंथी दांस स्थल के मुख्य द्वार पर खड़े होकर आने वालों पर न सिर्फ गो-मूत्र छिड़क रहे हैं बल्कि सिंदूरी टीका भी लगा रहे हैं। 

राओल ने इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट भी करवाई है लेकिन पुलिस इन दक्षिणपंथियों के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत