1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अपनी हालत पर दुखी ट्रांसजेंडरों ने दया मृत्यु की गुहार लगायी

अपनी हालत पर दुखी ट्रांसजेंडरों ने दया मृत्यु की गुहार लगायी

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 06, 2015 02:12 pm IST,  Updated : Sep 06, 2015 02:12 pm IST

चेन्नई: अपने समुदाय के सदस्यों को सम्मानित जीवन बिताने में मदद के लिए सरकारी सहायता में कमी का हवाला देते हुए शिक्षित चार ट्रांसजेंडरों के समूह ने अपनी दलील के साथ तमिलनाडु सरकार को -

हालत से दुखी...- India TV Hindi
हालत से दुखी ट्रांसजेंडरों ने लगाई दया मृत्यु की गुहार

चेन्नई: अपने समुदाय के सदस्यों को सम्मानित जीवन बिताने में मदद के लिए सरकारी सहायता में कमी का हवाला देते हुए शिक्षित चार ट्रांसजेंडरों के समूह ने अपनी दलील के साथ तमिलनाडु सरकार को - दया मृत्यु की मांग वाली एक याचिका सौंपी है। 

बानू, लिविंगस्माइल, विद्या और एंजेल ग्लैडी ने यहां शुक्रवार को जिला कलेक्टरेट में पेश अपनी याचिका में कहा कि अपने लिंग के कारण भेदभाव और अन्य समस्याओं को लेकर निशाना बनने के बजाय वे सम्मान से मरना चाहते हैं। 

समूह ने कहा कि आजीवन एक सम्मानित जीवन बिताने के लिए शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण सहित सरकारी सहायता पाने के लिए वे व्यर्थ कोशिश कर रहे हैं। 

तंजावुर तमिल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट बानू ने पीटीआई-भाषा को बताया, हम एक सम्मानित जीवन जीना चाहते हैं और इसलिए हम शिक्षा, नौकरियों में आरक्षण चाहते हैं, लेकिन न तो केंद्र ने और न ही राज्य सरकारों ने हमारी मांग पर ध्यान दिया। 

विद्या ने कहा कि यह दिखाने के लिए कि उनके समुदाय के सदस्यों को जीवन जीने के लिए मजबूरन भीख मांगना पड़ता है, उन्होंने भीख मांगकर और अन्य कई तरह से प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह का जीवन जीने के बजाय हम सम्मान के साथ मरना पसंद करेंगे। उन्होंने इस बात पर भी जोर देते हुए कि वे पूरे हक के साथ एक सम्मानित जीवन जीना चाहते हैं, इसलिए हमने दया मृत्यु की याचिका दाखिल की है। विद्या ने बताया कि बहरहाल, कलेक्टरेट के अधिकारियों ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत