1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सबसे सस्ते मोबाइल के ऑफिस पर रेड, 251 रुपए वाले स्मार्टफोन ने नींद क्यों उड़ा दी?

सबसे सस्ते मोबाइल के ऑफिस पर रेड, 251 रुपए वाले स्मार्टफोन ने नींद क्यों उड़ा दी?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 20, 2016 05:01 pm IST,  Updated : Feb 20, 2016 05:49 pm IST

नई दिल्ली: सिर्फ 251 रुपए में स्मार्टफोन किसी को यकीन नहीं हो रहा ये कैसे हो सकता है। बड़ी-बड़ी कंपनियां हैरान हैं और सरकार परेशान है। तमाम आशंकाओं के बीच फोन की रिकॉर्डतोड़ बुकिंग हो

ringing bell office- India TV Hindi
ringing bell office

नई दिल्ली: सिर्फ 251 रुपए में स्मार्टफोन किसी को यकीन नहीं हो रहा ये कैसे हो सकता है। बड़ी-बड़ी कंपनियां हैरान हैं और सरकार परेशान है। तमाम आशंकाओं के बीच फोन की रिकॉर्डतोड़ बुकिंग हो रही है। लेकिन आज कंपनी के दफ्तर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने रेड मार दी। कई और विभागों की टीमों ने एक-एक कागजात खंगाले।

रिंगिंग बेल्स कंपनी के दफ्तर के बाहर पुलिसवालों पहरा लगा था। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अफसरों ने कंपनी के कागजात खंगाले। फैक्ट्रियों की जांच करने वाले डिपार्टमेंट का कर्मचारी नोटिस लेकर गेट के बाहर खड़ा रहा। इस कंपनी के सिर्फ 251 रुपए वाले स्मार्टफोन ने दिल्ली से लेकर नोएडा तक के अफसरों की नींद भी उड़ा रखी है। एक किराने की दुकान चलाने वाले शख्स ने आखिर किस आधार पर 251 रुपए में स्मार्टफोन देने का ऐलान कर दिया वो भी तब जबकि न कोई मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट है उसके पास, न ही कोई प्लांट।

कौन सा सच जानने और खंगालने कई विभागों की टीम पहुंची रिंगिंग बेल्स के दफ्तर में ?

  • इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की इनवेस्टिगेशन विंग ने कंपनी के कागजात चेक किए।
  • फैक्ट्री एक्ट के तहत कंपनी को अपनी यूनिट की जानकारी देने के लिए नोटिस दिया गया।
  • नोएडा पुलिस ने इस बात की तफ्तीश की कि कंपनी ने किराए के दफ्तर के लिए रेंट एग्रीमेंट कर रखा भी है या नहीं।

251 रुपए वाले स्मार्टफोन ने नींद क्यों उड़ा दी ?

251 रुपए के इस स्मार्टफोन से नोएडा पुलिस भी डरी हुई है। पुलिस को डर है कि कहीं लोग किसी धोखाधड़ी के शिकार न हो जाएं क्योंकि पहले भी कई कंपनियां इस तरीके के लुभावने ऑफर देकर चूना लगा चुकी हैं। अफसर कह रहे हैं कि जरुरत पड़ने पर कंपनी के मालिकों का पासपोर्ट भी जब्त किया जा सकता है ताकि वो कहीं भाग न सकें।

रिंगिंग बेल्स के स्मार्टफोन पर सिर्फ नोएडा में ही माथापच्ची नहीं हो रही, टेलीकॉम मिनिस्ट्री में भी खलबली है। मंत्रालय के अपने अनुमान के मुताबिक इस तरीके के स्मार्टफोन की कीमत 23 सौ रुपए से कम हो ही नहीं सकती। फिलहाल अफसरों ने तय किया है कि जब तक कोई शिकायत नहीं मिलेगी सरकार मामले में दखल नहीं देगी। इंडियन सेल्युलर एसोसिएशन पहले ही कह चुका है 4100 से कम कीमत पर ऐसा स्मार्टफोन बन ही नहीं सकता।

आगे की स्लाइड में पढ़िए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड पर मोहित गोयल ने क्या कहा-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत