
रिंगिंग बेल्स कंपनी ने दी सफाई
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड पर कंपनी की तरफ से भी सफाई आई है। रिंगिंग बेल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहित गोयल का दावा है कि उन्होंने खुद ही आईटी डिपार्टमेंट के अफसरों को बुलाया था ताकि लोग उनके कागजात देखकर निश्चिंत हो जाएं। मोहित ने आज भी ऐलान किया कि वो किसी भी सूरत में लोगों के हाथ मोबाइल पहुंचाकर रहेंगे।
मोहित के इन दावों पर अब भी लोगों को यकीन नहीं हो रहा क्योंकि सिर्फ कीमत ही अविश्वसनीय नहीं है। मोहित के बैकग्राउंड पर भी सवाल उठ रहे हैं। मोहित के पिता राजेश गोयल यूपी के शामली जिले में किराने की दुकान चलाते हैं। खुद मोहित ने हाल ही में नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। ये कंपनी पिछले साल ही रजिस्टर्ड हुई है और ऐसे में टेलीकॉम सेक्टर में काम करने का कोई पुराना अनुभव नहीं है। इसी वजह से किसी को 251 रुपए में स्मार्टफोन देने के इस दावे पर यकीन नहीं हो रहा।