1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PHOTOS: 15 अगस्त की अनोखी तैयारियां

PHOTOS: 15 अगस्त की अनोखी तैयारियां

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 13, 2015 11:39 am IST,  Updated : Aug 13, 2015 11:57 am IST

नई दिल्ली: 15 अगस्त आने के कुछ दिन पहले से ही हर भारतवासी में एक अलग सा जुनून और जज्बा दिखता है। साल का यह दिन हमारे लिए इतना महत्वपूर्ण इसलिए माना जाता है क्योंकि

PHOTOS: 15 अगस्त की अनोखी...- India TV Hindi
PHOTOS: 15 अगस्त की अनोखी तैयारियां

नई दिल्ली: 15 अगस्त आने के कुछ दिन पहले से ही हर भारतवासी में एक अलग सा जुनून और जज्बा दिखता है। साल का यह दिन हमारे लिए इतना महत्वपूर्ण इसलिए माना जाता है क्योंकि इस दिन हमें अपने देश में खुलकर जीने और सपनों को साकार करने का मौका मिला था। देश को आजाद कराने के लिए भारत के तमाम महापुरुषों ने अपनी आहुति दे दी। हमें हमारा अधिकार दिलाने के लिए भारत के कितने जवानों का बलिदान चढ़ा इसकी गिनती कर पाना बहुत ही मुश्किल है।

15 अगस्त के इस मौके पर आजादी का जश्न मनाने के साथ-साथ हम उन महापुरुषों को भी याद करते हैं, जिन्होंने खुले आकाश में हमें अपनी काबीलियत को विस्तार देने का अधिकार दिया। 15 अगस्त आते ही भारत के हर राज्य में इसकी तैयारी जोरो-शोरों पर दिखने लगती है। फिर चाहे वह दिल्ली का पार्लियामेंट हो या फिर इंडिया गेट।

भारत में देश की आजादी की खुशी बड़े-बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चों में भी खूब दिखती है। आइये आपको दिखाते हैं ऐसे बच्चे जो कि 15 अगस्त आने से कुछ दिन पहले ही अपनी तैयारी में जुट जाते हैं।

अगली स्लाइड में देखें 15 अगस्त की अनोखी तस्वीरें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत