1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल में निर्दलीय उम्मीदवार पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में भर्ती

केरल में निर्दलीय उम्मीदवार पर धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में भर्ती

 Written By: Bhasha
 Published : May 19, 2019 09:54 am IST,  Updated : May 19, 2019 09:54 am IST

उत्तरी केरल की वटकरा लोकसभा सीट से चुनाव में उतरे एक निर्दलीय उम्मीदवार पर शनिवार की शाम धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गए।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image

तलास्सेरी: उत्तरी केरल की वटकरा लोकसभा सीट से चुनाव में उतरे एक निर्दलीय उम्मीदवार पर शनिवार की शाम धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि पूर्व निगम पार्षद सी.ओ.टी. नसीर पर शाम साढ़े सात बजे के करीब अज्ञात लोगों ने हमला किया। उन्हें घायल अवस्था में कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें कोझिकोड के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जांच चल रही है। हमें अभी हमलावरों की पहचान करनी है।’’ नसीर पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सदस्य थे। पार्टी नेतृत्व से मतभेदों के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। कांग्रेस ने इस हमले के लिए वाम दल को जिम्मेदार बताया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत