1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 75 करोड़ के पार, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी जानकारी

कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 75 करोड़ के पार, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी जानकारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 13, 2021 05:44 pm IST,  Updated : Sep 13, 2021 05:44 pm IST

जिस रफ्तार से देश में वैक्सीनेशन का अभियान बढ़ रहा है उसे देखते हुए लग रहा है कि महीने भर में देश के 100 करोड़ लोगों तक वैक्सीन की कम से कम एक डोज जरूर पहुंच जाएगी।

India administers over 75 crore Covid vaccines- India TV Hindi
कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन का अभियान तेज गति से आगे बढ़ रहा है। Image Source : TWITTER-@MANSUKHMANDVIYA

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन का अभियान तेज गति से आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया है कि देश में कुल वैक्सीन का आंकड़ा 75 करोड़ को पार कर गया है। सोमवार को ही यह आंकड़ा 75 करोड़ के पार पहुंचा है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका प्रयास के मंत्र के साथ विश्व का सबसे  बड़ा टीकाकरण अभियान निरंतर नए आयाम गढ़ रहा है, आजादी का अमृत महोत्सव यानि आजादी के 75वें वर्ष में देश ने 75 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े को पार कर लिया है।" 

जिस रफ्तार से देश में वैक्सीनेशन का अभियान बढ़ रहा है उसे देखते हुए लग रहा है कि महीने भर में देश के 100 करोड़ लोगों तक वैक्सीन की कम से कम एक डोज जरूर पहुंच जाएगी। अबतक जो टीकाकरण हुआ है उसमें लगभग 57 करोड़ लोगों को सिर्फ एक डोज मिली है और करीब 18 करोड़ को दोनों डोज मिल चुकी है। 

भारत में तेज गति से हो रहे वैक्सीनेशन को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सराहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने भारत में हो रहे तेज गति के वैक्सीनेशन पर देश को बधाई दी है। डॉ पूनम ने कहा कि भारत को पहले 10 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा छून में 85 दिन लगे थे लेकिन 65 करोड़ से 75 करोड़ का आंकड़ा सिर्फ 13 दिन में ही छू लिया है। 

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत