1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रूस में होने वाले बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास का हिस्सा होंगे भारत-पाकिस्तान, चीन समेत 5 देश लेंगे हिस्सा

रूस में होने वाले बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास का हिस्सा होंगे भारत-पाकिस्तान, चीन समेत 5 देश लेंगे हिस्सा

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 26, 2019 11:21 pm IST,  Updated : Aug 26, 2019 11:21 pm IST

तनावपूर्ण संबंधों के बाद भी भारत और पाकिस्तान अगले महीने रूस में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के ढांचे के तहत होने वाले मेगा सैन्य अभ्यास में भाग लेंगे। इसमें चीन और पांच अन्य देश भी शामिल होंगे।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image Image Source : PTI

नई दिल्ली: तनावपूर्ण संबंधों के बाद भी भारत और पाकिस्तान अगले महीने रूस में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के ढांचे के तहत होने वाले मेगा सैन्य अभ्यास में भाग लेंगे। इसमें चीन और पांच अन्य देश भी शामिल होंगे। अधिकारियों ने कहा कि इस अभ्यास का मकसद SCO सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाना है और यह 16 से 21 सितंबर तक रूस के ऑरेनबर्ग में आयोजित हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि भारत इस अभ्यास के लिए एक बड़ी टीम भेजेगा, जिसमें सेना और वायु सेना के कर्मी होंगे। भारत और पाकिस्तान ने अभ्यास के पिछले संस्करण में पिछले साल भाग लिया था। आजादी के बाद यह पहला मौका था जब दोनों देश किसी सैन्य अभ्यास का हिस्सा थे। हालांकि, दोनों देशों की सेनाओं ने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में एक साथ काम किया है। भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने के बाद दोनों देशों के संबंध बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। 

पाकिस्तान ने भारत के कदम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कूटनीतिक संबंधों का दर्जा घटा दिया है। सूत्रों ने बताया कि एससीओ सैन्य अभ्यास आतंकवाद विरोधी सहयोग पर ध्यान केंद्रित करेगा। एससीओ की स्थापना 2001 में शंघाई में संपन्न एक शिखर सम्मेलन में रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाखस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत