1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत ने नेपाल से कहा, पहले अपने यहां हालात दुरूस्त करें

भारत ने नेपाल से कहा, पहले अपने यहां हालात दुरूस्त करें

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 08, 2015 10:22 pm IST,  Updated : Oct 09, 2015 09:46 am IST

नई दिल्ली: भारत ने एक रूखे संदेश में आज नेपाल से कहा कि वह अपने यहां के हालात दुरूस्त करे। भारत ने इसके साथ ही उसकी ओर से आर्थिक नाकेबंदी के आरोपों को भी खारिज

भारत ने नेपाल से कहा,...- India TV Hindi
भारत ने नेपाल से कहा, पहले अपने यहां हालात दुरूस्त करें

नई दिल्ली: भारत ने एक रूखे संदेश में आज नेपाल से कहा कि वह अपने यहां के हालात दुरूस्त करे। भारत ने इसके साथ ही उसकी ओर से आर्थिक नाकेबंदी के आरोपों को भी खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इसके साथ ही नेपाल में बढ़ती भारत विरोधी भावनाओं को लेकर गंभीर चिंता जताई।

उन्होंने कहा, हम यह स्वीकार करते हैं कि भारत विरोधी भावना में बढ़ोतरी हुई है और यह कुछ ऐसा है जिसे लेकर हम गंभीर रूप से चिंतित हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन इसके लिए कौन जिम्मेदार है। इस भारत विरोधी भावना को किसने भड़काया है। उन्होंने कहा कि नेपाल में अशांति के चलते भारतीय सामान वहां नहीं पहुंच पा रहा है। प्रवक्ता ने कहा, इसके लिए पूरा दोष पूरी तरह से नेपाली नेतृत्व पर है और हम उम्मीद करते हैं कि वे इसके लिए कुछ करें ताकि नेपाल और भारत के बीच पारंपरिक मित्रता पहले जैसी जारी रहे।

उन्होंने नेपाल के इस आरोप को भी खारिज कर दिया कि भारत उसे अवरूद्ध कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की ओर से कोई भी आधिकारिक या गैर आधिकारिक नाकेबंदी नहीं है और बाधा नेपाल की ओर से निकास एवं प्रवेश स्थलों पर है। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन मात्र 250 से 300 ट्रक नेपाल में प्रवेश कर पा रहे हैं जबकि 5033 कार्गो वाहन वहां प्रवेश के इंतजार में है। उन्होंने इसके साथ ही उन घटनाओं का उल्लेख किया जिसमें भारतीय ट्रकों एवं अन्य व्यापारियों को हिंसा का सामना करना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत