1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत ने धूमधाम से मनाया 67वां गणतंत्र दिवस, राजपथ पर दिखी हिंदुस्तान की ताकत

भारत ने धूमधाम से मनाया 67वां गणतंत्र दिवस, राजपथ पर दिखी हिंदुस्तान की ताकत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 26, 2016 05:33 pm IST,  Updated : Jan 26, 2016 06:01 pm IST

नई दिल्ली: 67वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आज राजपथ दुल्हन की तरह सजा था, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से तिरंगा फहराया और उसके बाद सैनिकों की टुकड़ियों और झांकियों का जो सिलसिला शुरु हुआ उसने

french army
french army

पहली बार दिखी विदेशी सेना के जवानों के दस्ते की झलक

गणतंत्र दिवस पर खास रहा फ्रांसिसी सेना के जवानों का दस्ता। परेड की शुरुआत में ही फ्रांस का मिलिट्री बैंड का दस्ता आया। म्यूज़िक ऑफ इंफैंट्री के 48 संगीतकारों के इस दस्ते का नेतृत्व मेजर जौं क्लौड लुबेहुए कर रहे थे। फ्रांस के बैंड में सैनिकों की गॉर्ड ऑफ ऑनर सुरक्षा में फ्रेंच रेजिमेंट शामिल था।

दस्ते में फ्लैग रेजिमेंट के जीते गए युद्ध अंकित किए गए थे। इसके बाद फ्रांसी की सेना का दस्ता राजपथ पर निकला । फ्रांस की 35 इंफैंट्री रेजिमेंट के दस्ते में 75 सैनिक थे, जिसका नेतृत्व कर्नल पॉल ब्यूरी कर रहे थे। इस रेजिमेंट की स्थापना 1604 में डे नेमोंड ने की थी। रेजिमेंट ने कई गौरवशाली युद्धों और अभियानों में हिस्सा लिया है।

अगली स्लाइड पर देखिए-26 साल बाद सेना का डॉग स्क्वाड दस्ता गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत