1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जश्न-ए-आजादी की 69वीं सालगिरह, देश भर में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

जश्न-ए-आजादी की 69वीं सालगिरह, देश भर में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 15, 2015 07:19 am IST,  Updated : Aug 15, 2015 08:06 am IST

नई दिल्ली: देश आज आज़ादी की 69वीं सालगिरह का जश्न मना रहा है। लालकिले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार तिरंगा लहराएंगे। आजादी के इस जश्न में कोई खलल न पड़े इसके लिए दिल्ली में

जश्न-ए-आजादी की 69वीं...- India TV Hindi
जश्न-ए-आजादी की 69वीं सालगिरह, देश भर में कड़ी सुरक्षा

नई दिल्ली: देश आज आज़ादी की 69वीं सालगिरह का जश्न मना रहा है। लालकिले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार तिरंगा लहराएंगे। आजादी के इस जश्न में कोई खलल न पड़े इसके लिए दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खुफिया एजेंसियों ने आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। जश्न-ए-आजादी में खलल डालने की ताक में तैयार बैठे हैं लश्कर के आतंकी।

दिल्ली में सुरक्षा बल के 40,000 जवान तैनात किए गए हैं। सभी बॉर्डर को सील किया गया है साथ ही गाड़ियों की जगह-जगह जांच भी की जा रही है।

1500 कैमरों से निगरानी की जाएगी:

1500 CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी। लाल किले के बुर्ज पर 2 अल्ट्रा हाई रेसोल्यूशन कैमरे से 5 किमी तक पर नजर रखी जाएगी। पीएम के मंच के आसपास SPG और 200 स्पेशल कमांडो तैनात रहेंगे। सुरक्षा में 100 मेटल डिटेक्टर 4 UAV, हेलिकॉप्टर से पीएम के रूट पर नज़र होगी, लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर, और तो और हिंडन एयरबेस पर एंटी एयरक्राफ्ट गन तैनात रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत