नई दिल्ली: लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से अतिक्रमण का विरोध के दौरान शहादत देने वाले देश के 20 सैनिकों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीटर पर कहा कि देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करते हुए ये जवान शहीद हुए हैं। मैं इनकी शहादत को नमन करता हूं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा-'देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा में, लद्दाख की गलवान वैली में हमारे सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को मैं, सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर के रूप में, नमन करता हूं।'
उन्होंने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वश्रेष्ठ परंपरा का निर्वहन किया है। उनकी शौर्यगाथा देशवासियों के स्मृतिपटल पर सदा अंकित रहेगी। उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं।