1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अल-कायदा की धमकी पर विदेश मंत्रालय का बयान, 'ऐसी धमकियां सुनते रहते हैं, गंभीरता से नहीं लेना चाहिए'

अल-कायदा की धमकी पर विदेश मंत्रालय का बयान, 'ऐसी धमकियां सुनते रहते हैं, गंभीरता से नहीं लेना चाहिए'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 11, 2019 05:05 pm IST,  Updated : Jul 11, 2019 05:05 pm IST

भारत हमले को लेकर अलकायदा की तरफ से दी गई धमकी के सवाल पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रविश कुमार ने कहा कि ऐसी धमकियां हम सुनते रहते हैं, मुझे नहीं लगता कि इनको गंभीरता से लेना चाहिए। 

Raveesh Kumar, MEA - India TV Hindi
Raveesh Kumar, MEA Image Source : ANI

नई दिल्ली: भारत हमले को लेकर अलकायदा की तरफ से दी गई धमकी के सवाल पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रविश कुमार ने कहा कि ऐसी धमकियां हम सुनते रहते हैं, मुझे नहीं लगता कि इनको गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षा बल पूरी तरह से मुस्तैद हैं और हमारी अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने में सक्षम हैं। रविश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अल कायदा चीफ अल जवाहिरी की तरफ से दी गई धमकियों से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही। 

आतंकी संगठन अल कायदा के प्रमुख अल जवाहिरी ने एक वीडियो जारी कर भारत को कश्मीर के संबंध में धमकी दी है। जवाहिरी ने वीडियो में कहा कि भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर की सरकार पर बिना रुके हमले होते रहने चाहिए। अल कायदा के मीडिया विंग की ओर से जारी इस वीडियो की जानकारी फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज लॉन्ग वार जर्नल ने दी है।

अस शबाब द्वारा जारी "डोंट फॉरगॉट कश्मीर" नाम के संदेश में जवाहिरी ने कश्मीर में सीमा पार से आतंकवाद के मामलों में पाकिस्तान के हाथ होने की बात का भी जिक्र किया है। वहीं, वीडियो में जवाहिरी ने कहा कि 'कश्मीर में मुजाहिद्दीन इस स्तर पर कम से कम भारतीय सेना और सरकार पर लगातार हमले करने को लेकर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था तहस-नहस हो जाए और भारत की मैनपावर और उपकरणों को लगातार नुकसान होता रहे।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत