1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत-पाकिस्‍तान के बीच आज होगी DGMO स्‍तर की बातचीत, सेना की घुसपैठ और आतंकवाद के मुद्दे पर होगी चर्चा

भारत-पाकिस्‍तान के बीच आज होगी DGMO स्‍तर की बातचीत, सेना की घुसपैठ और आतंकवाद के मुद्दे पर होगी चर्चा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 23, 2018 10:27 am IST,  Updated : Oct 23, 2018 10:44 am IST

भारतीय और पाकिस्‍तान की सेना के बीच आज डीजीएमओ (डायरेक्‍टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस) स्‍तर की बातचीत होगी।

India Pakistan- India TV Hindi
India Pakistan

भारतीय और पाकिस्‍तान की सेना के बीच आज डीजीएमओ (डायरेक्‍टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस) स्‍तर की बातचीत होगी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस मौके पर भारतीय सेना पाकिस्‍तान के सामने उसकी बॉर्डर एक्‍शन टीम (बैट) द्वारा हाल में की गई घुसपैठ का मुद्दा उठाएगी। इसके अलावा इस बैठक में पाकिस्‍तान और पाकिस्‍तान नियंत्रित कश्‍मीर (पीओके) में बढ़ती आतंकवादी गतिविधियों पर भी चर्चा की जाएगी। 

इससे पहले 21 अक्‍टूबर को भारत और पाकिस्‍तान सेना के सेक्‍टर कमांडरों की कश्‍मीर के पुंछ में बैठक हुई थी। बता दें कि जम्मू में रविवार को सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्‍तान ने घुसपैठ की थी। जिसमें दो सशस्त्र पाकिस्तानी घुसपैठियों को मौत के घाट उतारा गया था, वहीं इस ऑपरेशन में 3 जवान भी शहीद हुए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत