1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘पाकिस्तान से हुई लड़ाई तो भारत को होगा ज्यादा नुकसान’

‘पाकिस्तान से हुई लड़ाई तो भारत को होगा ज्यादा नुकसान’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 21, 2015 09:14 am IST,  Updated : Aug 21, 2015 01:14 pm IST

नई दिल्ली: अगर आज के दौर में पाकिस्तान और भारत में युद्ध होता है तो भारत को ज्यादा नुकसान हो सकता है। ये कहना है अमरीका के जाने माने अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स का। 'न्यूयॉर्क टाइम्स'

‘पाकिस्तान से हुई...- India TV Hindi
‘पाकिस्तान से हुई लड़ाई तो भारत को होगा ज्यादा नुकसान’

नई दिल्ली: अगर आज के दौर में पाकिस्तान और भारत में युद्ध होता है तो भारत को ज्यादा नुकसान हो सकता है। ये कहना है अमरीका के जाने माने अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स का।

'न्यूयॉर्क टाइम्स' में 'द नीड फॉर रेस्ट्रेंट इन कश्मीर' टाइटल से पब्लिश हुए एडिटोरियल के मुताबिक, 'अगर पाकिस्तान से तुलना की जाए तो भारत ज्यादा ताकतवर और कामयाब देश है। लेकिन एक और जंग होने पर उसे ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है।' हालांकि, एडिटोरियल में यह नहीं बताया गया कि भारत को कैसे ज्यादा नुकसान पहुंचेगा?

एडिटोरियल के मुताबिक पाकिस्तान बार-बार हमला कर मोदी को परख रहा है। इसकी वजह यह है कि मोदी ने उनसे पहले पीएम रहे मनमोहन सिंह से अलग रुख अपनाते हुए कहा था कि वे भारत पर पाकिस्तान की तरफ से होने वाले हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे और अब पाकिस्तान यह देखना चाहता है कि आखिर मोदी उसे रोकने के लिए क्या कदम उठा सकते हैं।

अखबार ने कहा कि इस महीने की 23, 24 अगस्त को दोनों देशों के नेशनल सेक्योरिटी एडवाइजर्स की मीटिंग में भारत पाकिस्तान अपने मतभेद को दूर कर सकते हैं।

गौरतलब है कि यह मीटिंग पीएम मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के ऊफा में मिलने के बाद निश्चित की गई थी जिसमें दोनों देश शांति बनाए रखने को लेकर बात करेंगे।

अभी तक भारत और पाकिस्तान के बीच 4 युद्ध हो चुके है और चारों युद्धों में भारत विजयी रहा है।

अगले स्लाइड्स में जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत के बारे में.....

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत