1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीगंगानगर सीमा पर 24 घंटे में भारत ने 3 पाकिस्तानी ड्रोन गिराया, बॉर्डर पर फायरिंग

श्रीगंगानगर सीमा पर 24 घंटे में भारत ने 3 पाकिस्तानी ड्रोन गिराया, बॉर्डर पर फायरिंग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2019 11:49 pm IST,  Updated : Mar 09, 2019 11:49 pm IST

राजस्थान के श्रीगंगानगर सीम पर भारत ने पाकिस्तान के एक और ड्रोन को मार गिराया है। पाकिस्तान की सीमा से ये ड्रोन भारतीय सीमा में घुसा था जिसे सेना ने मार गिराया है।

India shot down 3 Pakistani drones in 24 hours on Sriganganagar border- India TV Hindi
India shot down 3 Pakistani drones in 24 hours on Sriganganagar border Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: राजस्थान के श्रीगंगानगर सीमा पर भारत ने पाकिस्तान के एक और ड्रोन को मार गिराया है। पाकिस्तान की सीमा से ये ड्रोन भारतीय सीमा में घुसा था जिसे सेना ने मार गिराया है। शनिवार सुबह से भारतीय सेना पाकिस्तान के दो ड्रोन गिरा चुकी है। राजस्थान के श्री गंगानगर में शाम साढ़े 7बजे के करीब भारत ने पाकिस्तान के दूसरे ड्रोन को मार गिराया।

आपको बता दें कि 24 घंटे में श्रीगंगानगर सीमा पर 3 ड्रोन गिराए जा चुके हैं। बॉर्डर पर इस वक्त दोनो ओर से फायरिंग चल रही है। पूरे इलाके में ब्लैक आउट कर दिया गया है और पूरे एरिया को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यहां बीएसएफ और भारतीय सेना के जवान पूरी तरह से चौकस हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत