भारत ने पाकिस्तान के पेशावर में सिख समुदाय के एक सदस्य की ‘लक्षित हत्या’ किए जाने की रविवार को कड़ी निंदा की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को टालमटोल बंद कर, ऐसे अपराध करने वालों को पकड़ने और सख्त दंड देने के लिये तत्काल कदम उठाना चाहिए। मंत्रालय ने कहा कि भारत पेशावर में अल्पसंख्यक सिख समुदाय के एक सदस्य पर लक्षित हमले की कड़ी निंदा करता है।
Related Stories
उन्होनें कहा कि यह हमला ननकाना साहिब में पवित्र गुरूद्वारा श्री जनम स्थान पर हाल ही में हुई तोड़फोड़ और अपवित्र करने की घटना और उससे पहले एक सिख लड़की जगजीत कौर का अपहरण, जबरन धर्मांतरण और विवाह की घटना के बाद हुआ। साथ ही मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान सरकार को दूसरे देशों को उपदेश देने के बजाय अपने देश में अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी चाहिए। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को अपने यहां सिख समुदाय के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये तत्काल कदम उठाना चाहिए।