1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ननकाना साहिब पर हमले के बाद अब पेशावर में सिख युवक की हत्या, भारत ने कहा- अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए तुरंत कदम उठाए पाकिस्तान

ननकाना साहिब पर हमले के बाद अब पेशावर में सिख युवक की हत्या, भारत ने कहा- अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए तुरंत कदम उठाए पाकिस्तान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 05, 2020 03:06 pm IST,  Updated : Jan 05, 2020 05:55 pm IST

पाकिस्तान में सिखों के पवित्र स्थान ननकाना साहिब पर हुए हमले से अभी वहां के अल्पसंख्यक समुदाय के लोग उभरे भी नहीं थे कि अब एक और दिल दहला देने वाली खबर पड़ोसी मुल्क से आई है।

Pakistan sikh man killed- India TV Hindi
पेशावर में सिख युवक को गोलियों से भूना Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। पाकिस्तान में सिखों के पवित्र स्थान ननकाना साहिब पर हुए हमले से अभी वहां के अल्पसंख्यक समुदाय के लोग उभरे भी नहीं थे कि अब एक और दिल दहला देने वाली खबर पड़ोसी मुल्क से आई है। पाकिस्तान के पेशावर में एक सिख युवक को सरेआम गोलियों से भून दिया गया है। मारे गए युवक का नाम रविंदर सिंह है। वह अपनी शादी के लिए मलेशिया से आया था। रविंदर सिंह अपनी शादी का सामान खरीदने के लिए एक बाजार गया था, जब उसे गोली मार दी गई थी।

जिन लोगों ने रविंदर को गोली मारी वो किस कदर बेखौफ थे उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने हत्या के बाद रविंदर के फोन से ही उसके परिवार को कॉल किया और बताया कि रविंदर का शव किस जगह पर पड़ा है।

भारत ने की पाकिस्तान की निंदा

पाकिस्तान में हुए इस अपराध की भारत की तरफ से निंदा की गई है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत ने पाकिस्तान से झूठ बोलना बंद करने और इस जघन्य कृत्य के दोषियों को दंडित करने के लिए फौरन कार्रवाई करने की अपील की है। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को अन्य देशों को उपदेश देने के बजाय अपने देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने के लिए काम करना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश