1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus के प्रसार को काफी हद तक रोकने में सफल रहा भारत: राष्ट्रपति कोविंद

Coronavirus के प्रसार को काफी हद तक रोकने में सफल रहा भारत: राष्ट्रपति कोविंद

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 03, 2020 10:16 pm IST,  Updated : Jun 03, 2020 10:16 pm IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा कि भारत ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिये सघन प्रयास किया और इसके फैलाव को रोकने में काफी हद तक सफल रहा।

Coronavirus के प्रसार को काफी हद तक रोकने में सफल रहा भारत: राष्ट्रपति कोविंद- India TV Hindi
Coronavirus के प्रसार को काफी हद तक रोकने में सफल रहा भारत: राष्ट्रपति कोविंद Image Source : FILE

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा कि भारत ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिये सघन प्रयास किया और इसके फैलाव को रोकने में काफी हद तक सफल रहा। राष्ट्रपति कोविंद ने जार्जिया के राष्ट्रपति सालोम जूराबिचविली के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा कि भारत इस महामारी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को आगे बढ़ाने में आगे रहा है और 150 से अधिक देशों को चिकित्सा आपूर्ति पहुंचाया। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति ने जार्जिया के राष्ट्रपति को बताया कि भारत ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिये सघन प्रयास किया और इसके फैलाव को रोकने में काफी हद तक सफल रहा।

राष्ट्रपति ने इस महामारी के कारण दुनिया के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों और जनजीवन पर पड़ने वाले प्रभाव का जिक्र करते हुए कहा कि इस संबंध में जार्जिया का राष्ट्रीय प्रयास कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने में उल्लेखनीय रहा है। बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक समुदाय को आर्थिक विकास को गति देने के लिये मिलकर काम करना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत