1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. धनुष मिसाइल का सफल परीक्षण

धनुष मिसाइल का सफल परीक्षण

 Written By: IANS
 Published : Apr 09, 2015 06:51 pm IST,  Updated : Apr 09, 2015 06:52 pm IST

भुवनेश्वर: भारत ने गुरुवार को परमाणु क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल 'धनुष' का सफल परीक्षण किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह परीक्षण बंगाल की खाड़ी में नौसेना के एक जहाज से किया गया। ओडिशा

- India TV Hindi

भुवनेश्वर: भारत ने गुरुवार को परमाणु क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल 'धनुष' का सफल परीक्षण किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह परीक्षण बंगाल की खाड़ी में नौसेना के एक जहाज से किया गया।

ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज के निदेशक एम.वी.के.वी.प्रसाद ने कहा, "परीक्षण सफल रहा और इसने सभी मानदंडों को पूरा किया।"

प्रसाद ने हालांकि बंगाल की खाड़ी में उस जगह की सटीक जानकारी देने से मना कर दिया, जहां से इस परीक्षण को अंजाम दिया गया।

धनुष, परमाणु क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी का नौसेना संस्करण है।

यह 500 किलोमीटर दूरी तक मार कर सकता है और 500 किलोग्राम से अधिक परमाणु विस्फोटक ढोने में सक्षम है।

इस मिसाइल ने भारतीय नौसेना को दुश्मनों पर सटीकतीपूर्वक वार करने की क्षमता से लैस किया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत