1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत ने 6 महीने में दूसरी बार किया अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत ने 6 महीने में दूसरी बार किया अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 10, 2018 04:29 pm IST,  Updated : Dec 10, 2018 04:29 pm IST

भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-5 मिसाइल का ओडिशा तट से सोमवार को सफल परीक्षण किया।

Agni-5 missile- India TV Hindi
Agni-5 missile

भुवनेश्वर: भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-5 मिसाइल का ओडिशा तट से सोमवार को सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, सतह से सतह पर 5,000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम मिसाइल को भद्रक जिले के अब्दुल कलाम द्वीप स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) से दोपहर 1.30 बजे छोड़ा गया।

सूत्रों ने कहा कि मिसाइल का परीक्षण सफल रहा है। सामरिक बल कमान और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित मिसाइल नौवहन और निर्देशन, मुखास्त्र और इंजन के संदर्भ में बहुत उन्नत है। यह अत्याधुनिक अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सातवां परीक्षण था। इसका पिछला परीक्षण तीन जून, 2018 को हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत