1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुशीनगर हादसे से देश ने क्या सीखा ? देश के 20 शहरों से INDIA TV की बड़ी पड़ताल

कुशीनगर हादसे से देश ने क्या सीखा ? देश के 20 शहरों से INDIA TV की बड़ी पड़ताल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 26, 2018 09:47 pm IST,  Updated : Apr 26, 2018 09:47 pm IST

जब इंडिया टीवी ने देश के बड़े शहरों में पड़ताल की तो पता लगा कि बिना गार्ड वाली ये रेलवे क्रॉसिंग हर जगह मौत को दावत दे रही हैं। 

India TV Reality Check: Kushinagar tragedy highlights safety negligence at unmanned railway crossing- India TV Hindi
India TV Reality Check: Kushinagar tragedy highlights safety negligence at unmanned railway crossings Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: कुशीनगर में हुए दर्दनाक हादसे से आज पूरा देश दहल गया। एक झटके में तेरह मासूम बच्चे मौत की नींद सो गए। एक क्रॉसिंग पार करते वक्त ना तो ड्राइवर सतर्क था और ना ही रेलवे की तरफ से कोई इंतज़ाम था। ड्राइवर कान में ईयरफोन लगाकर गाने सुनता रहा और स्कूल वैन तेज़ रफ्तार ट्रेन से टकरा गई। हादसे के बाद रेलवे ने एक के बाद एक बयान दिए..कई तरह के आंकड़े सामने आए..लेकिन जब इंडिया टीवी ने देश के बड़े शहरों में पड़ताल की तो पता लगा कि बिना गार्ड वाली ये रेलवे क्रॉसिंग हर जगह मौत को दावत दे रही हैं। सरकार की तरफ से हर बार ये दावे होते हैं कि देश से मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग को खत्म कर दिया जाएगा। लेकिन वो दिन आने से पहले आखिर हम और कितने कुशीनगर देखते रहेंगे।

रेलवे दावे कर रहा है कि मानव रहित क्रॉसिग पर गेट मित्रों की तैनाती किए जाने के बाद से रेल हादसों में कमी आई है लेकिन इंडिया टीवी ने देश के बीस शहरों में मानव रहित क्रॉसिंग पर सरकार के दावों की पड़ताल की तो हकीकत कुछ और ही नजर आई। इंडिया टीवी जब दूसरे शहरों में रेलवे क्रॉसिंग की पड़ताल की तो वहां भी रेलवे की लापरवाही साफ नजर आई....कहीं रस्सी का रेल फाटक बना नजर आया तो कहीं क्रॉसिंग पर लोग बिना रोक-टोक आ-जाते दिखे। 

देखिए पूरी रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत