1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत, अमेरिका औप जापान ने शुरू किया त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास

भारत, अमेरिका औप जापान ने शुरू किया त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास

 Reported By: IANS
 Published : Sep 26, 2019 05:09 pm IST,  Updated : Sep 26, 2019 05:09 pm IST

रक्षा सूत्रों ने बताया कि स्वदेश में विकसित आईएनएस सहयाद्रि, आईएनएस किल्टन को सैन्य अभ्यास में शामिल किया गया है। सहयाद्रि बहूद्देशीय मिसाइल से युक्त जंगी जहाज है, जबकि किल्टन एक पनडुब्बी-रोधी हथियार से युक्त लड़ाकू पोत है।

Malabar- India TV Hindi
भारत, अमेरिका औप जापान ने शुरू किया त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास Image Source : TWITTER

नई दिल्ली।  भारत, अमेरिका और जापान ने गुरुवार को प्रशांत महासागर में 'मालाबार 2019' त्रिपक्षीय समुद्रीय अभ्यास शुरू किया। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के दो जहाज शामिल किए गए हैं। इस त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास का समापन चार अक्टूबर को होगा।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि स्वदेश में विकसित आईएनएस सहयाद्रि, आईएनएस किल्टन को सैन्य अभ्यास में शामिल किया गया है। सहयाद्रि बहूद्देशीय मिसाइल से युक्त जंगी जहाज है, जबकि किल्टन एक पनडुब्बी-रोधी हथियार से युक्त लड़ाकू पोत है।

पूर्वी बेड़े की कमान संभाल रहे फ्लैग ऑफिसर व भारतीय नौसेना के रियर एडमिरल सूरज बेरी के नेतृत्व में दोनों जंगी जहाज जापान के सासेबो जाएंगे जहां सैन्य अभ्यास किया जाएगा। इसके अलावा, लंबी दूरी से समुद्र की निगरानी करने वाला पी-8-आई विमान को भी सैन्य अभ्यास के लिए जापान भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी नौसेना का प्रतिनिधित्व लॉस एजेंल्स का हमलावर यूएसएस मैक कैंपबेल पनडुब्बी कर रहा है और लंबी दूरी से समुद्र की निगरानी करने वाला विमान पी-8-ए को भी शामिल किया गया।

जापान का मेरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स इजुमो क्लास हेलीकॉप्टर डिस्ट्रॉयर जेएस कागा, गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर जेएस सैमिडेयर और चोउकाई के साथ-साथ लंबी दूरी से समुद्र की निगरानी करने वाला विमान पी-1 के साथ इस अभ्यास में हिस्सा ले रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत