नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत हासिल कर ली। बेहद सीमित स्कोर के बावजूद पाकिस्तानी टीम के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को बांधे रखा और बड़ी मुश्किल से रन दिए। विराट कोहली इस मुश्किल हालात में भी डटकर खेले हालांकि वो पचासे से चूंक गए और वो 49 रन पर आउट हो गए। वहीं इसके पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने खराब प्रदर्शन करते हुए भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए थे। टीम का एक भी बल्लेबाज साहस के साथ बल्लेबाजी नहीं कर पाया और टीम इंडिया सिर्फ 83 रन ही बना पाई। एशिया कप के इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।
विराट ने खेली अहम पारी लेकिन युवराज नहीं खोल पाए अपना फॉर्म:
इस मैच में विराट कोहली ने शानदार पारी खेली। वहीं युवराज सिंह अपनी फॉर्म से जूझते नजर आए। युवराज के लिए यह एक शानदार मौका था कि वो अपने आप को साबित कर पाएं लेकिन वो ऐसा करने में कामयाब नहीं रहे। इसके अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से विजयी चौका लगाकर अपने मैच फिनिशर वाले अंदाज की याद दिला दी।
भारत : महेन्द्र सिंह धौनी (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रविन्द्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, रविचन्द्रन अश्विन, आशीष नेहरा, जसप्रीत बूमरा।पाकिस्तान: शाहिद अफरीदी (कप्तान), खुर्रम मंजूर, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद समी, सरफराज अहमद, शारजील खान, शोएब मलिक, उमर अकमल और वहाब रियाज।