
आसमान में भी भारत शक्तिशाली
वायुसेना की बात की जाए तो भारत इसमें पाकिस्तान से कहीं आगे है। भारतीय वायुसेना विश्व की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है। चीन से भी बेहतर मानी जाने वाली भारतीय वायुसेना के पास 1 लाख 27 हजार जवान हैं, जबकि पाकिस्तान के पास सिर्फ 65 हजार वायुसैनिक हैं।
विमानों की बात की जाए तो भारत के पास 1,380 विमानों का बेड़ा है, जिसमें सुखोई एम 30, मिग-29, मिग-27, मिग-21, मिराज और जगुआर जैसे आधुनिक विमान हैं।