1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लद्दाख के आसमान में उड़ते दिखे लड़ाकू विमान, देखिए VIDEO

लद्दाख के आसमान में उड़ते दिखे लड़ाकू विमान, देखिए VIDEO

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 23, 2020 10:43 am IST,  Updated : Jun 23, 2020 10:46 am IST

भारतीय वायुसेना के लेह एयरबेस से मंगलवार को लड़ाकू विमानों ने उड़ानें भरीं। यहां वायुसेना की हवाई गतिविधियों में LAC पर चीन के साथ खूनी झड़प के बाद तेजी आई है।

लद्दाख के आसमान में उड़ते दिखे लड़ाकू विमान- India TV Hindi
लद्दाख के आसमान में उड़ते दिखे लड़ाकू विमान Image Source : ANI

लेह (लद्दाख): भारतीय वायुसेना के लेह एयरबेस से मंगलवार को लड़ाकू विमानों ने उड़ानें भरीं। बता दें कि LAC पर चीन के साथ खूनी झड़प के बाद यहां वायुसेना की हवाई गतिविधियों में तेजी आई है। यहां आसमान में लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और कार्गो प्लेन बार-बार देखे जा रहे हैं।

वीडियो

दरअसल, लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को भारतीय और चीनी सैनिकों की खूनी मुठभेड़ के बाद से अभी तक भी वहां के हालातों में कोई खास सुधार नहीं आया है। ऐसे में लद्दाख में भारतीय सेनाएं अलर्ट पर हैं और यहां वायुसेना ने LAC पर निगरानी बढ़ा दी है। 

इससे पहले यहां भारतीय वायुसेना सेना के हेलीकॉप्टर भी आसमान में उड़ान भरते देखे गए थे। भारतीय वायुसेना के चिनूक और अपाचे हेलीकॉप्टर तथा टोही विमान लद्दाख के आसमान में देखे गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत