1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय सेना का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, एलओसी पर कई बंकर किए तबाह, कई जवान भी हताहत

भारतीय सेना का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, एलओसी पर कई बंकर किए तबाह, कई जवान भी हताहत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 03, 2019 08:55 am IST,  Updated : Sep 03, 2019 08:55 am IST

जानकारी मिली है कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा है। सेना के सूत्रों के मुताबिक पीओके के चकोटी इलाके में पाकिस्तान के कई बंकर तबाह हो गए हैं

भारतीय सेना का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, एलओसी पर कई बंकर किए तबाह, कई जवान भी हताहत- India TV Hindi
भारतीय सेना का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, एलओसी पर कई बंकर किए तबाह, कई जवान भी हताहत

नई दिल्ली: नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी द्वारा सीज फायर के उल्लंघन करने पर भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। जानकारी मिली है कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा है। सेना के सूत्रों के मुताबिक पीओके के चकोटी इलाके में पाकिस्तान के कई बंकर तबाह हो गए हैं और पाकिस्तानी सेना के कई जवान हताहत हुए हैं।

Related Stories

इससे पहले रविवार को भी पाकिस्तान की तरफ से जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों और गांवों पर मोर्टार के गोले दागे गए और छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पुंछ सेक्टर के शाहपुर-केरनी क्षेत्र में सीमा पार से हुई गोलीबारी में अग्रिम चौकी पर तैनात एक सैनिक शहीद हो गया। पाकिस्तान द्वारा यह सीज फायर का उल्लंघन ऐसे समय किया गया है जब एक दिन पहले ही सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पुंछ और राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा का दौरा कर जवानों से मुलाकात की थी और मौजूदा स्थिति के साथ ही व्हाइट नाइट कोर की संचालनात्मक तैयारियों की समीक्षा की थी। 

इससे पहले जम्मू स्थित सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बयान में बताया था, “दोपहर बाद करीब एक बजे पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।” अधिकारियों के अनुसार सीमा पर दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हो रही थी और अंतिम समाचार मिलने तक जारी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत