1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. न्यूक्लियर हथियारों का जिक्र करने के बाद बोले इमरान खान, कहा- ‘हमारी तरफ से कभी किसी तरह की पहल नहीं होगी’

न्यूक्लियर हथियारों का जिक्र करने के बाद बोले इमरान खान, कहा- ‘हमारी तरफ से कभी किसी तरह की पहल नहीं होगी’

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 02, 2019 08:02 pm IST,  Updated : Sep 02, 2019 11:54 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान न्यूक्लियर हथियारों की धमकी देने के बाद अब अपने सुर बदलने लगे हैं। शायद यही वजह है कि वे बोल रहे हैं कि पाकिस्तान की तरफ से कभी भी किसी तरह की पहल नहीं होगी।

No first step taken by Pakistan says Imran Khan - India TV Hindi
No first step taken by Pakistan says Imran Khan 

लाहौर। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान न्यूक्लियर हथियारों की धमकी देने के बाद अब अपने सुर बदलने लगे हैं। शायद यही वजह है कि वे बोल रहे हैं कि पाकिस्तान की तरफ से कभी भी किसी तरह की पहल नहीं होगी। इमरान खान ने सोमवार को लाहौर में इंटरनेशनल सिख कॉन्वेंशन में दिए अपने भाषण में कुछ इसी तरह का बयान दिया है।

भाषण के दौरान इमरान खान कश्मीर के मुद्दे पर भारत को कोसते रहे और बीच में न्यूक्लियर हथियारों का जिक्र करने लगे। इमरान खान ने अपने भाषण में कहा ‘’हम दोनो न्यूक्लियर आर्म मुल्क हैं, अगर ये आगे टेंशन बढ़ती है तो दुनिया को खतरा है इससे, आपसे सिर्फ ये इसलिए कह रहा हूं कि हमारी तरफ से कभी कोई किसी तरफ पहल नहीं होगी।‘’ इंडिया टीवी ने ट्विटर के माध्यम से रेडियो पाकिस्तान पर इमरान खान का यह भाषण सुना है।

इमरान खान पिछले कुछ दिनों से लगातार न्यूक्लियर बम की धमकी दे रहे थे, लेकिन जब दुनियाभर में कोई उनकी धमकी सुनने को तैयार नहीं हुआ तो अब वे अपने सुर बदलने लगे हैं और कह रहे हैं कि पाकिस्तान की तरफ से किसी तरह की पहल नहीं होगी। इससे पहले इमरान खान दो बार पाकिस्तान के नाम अपने संदेश में कह चुके हैं कि भारत और पाकिस्तान न्यूक्लियर हथियारों से लैस देश हैं और दोनो के बीच अगर तनाव बढ़ता है तो पूरी दुनिया पर इसका असर होगा। लेकिन सोमवार को उन्होंने पहली बार कहा कि उनकी तरफ से पहल नहीं होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश