1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: राजौरी में LoC के पास IED ब्लास्ट में सेना का मेजर शहीद, श्रीनगर में लाल चौक पर ग्रेनेड हमला

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में LoC के पास IED ब्लास्ट में सेना का मेजर शहीद, श्रीनगर में लाल चौक पर ग्रेनेड हमला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 11, 2019 08:40 pm IST,  Updated : Jan 11, 2019 10:34 pm IST

जम्मू-कश्मीर के राजौर में नियंत्रण रेखा के पास IED ब्लास्ट में सेना के मेजर शहीद हो गया जबकि कई जवानों के घायल होने की खबर है।

Representational image- India TV Hindi
Representational image

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से लगे इलाके में शुक्रवार को हुए एक आईईडी विस्फोट में सेना के एक मेजर और एक सैनिक शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के लाम क्षेत्र में नियंत्रण रेखा से लगे इलाके में गश्त करने वाले सेना के जवानों को निशाना बनाने के लिए एक आईईडी लगाया था। 

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में एक मेजर सहित दो सैन्यकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों को एक अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि सेना के जवानों को आईईडी विस्फोटों और पाकिस्तानी सेना की बार्डर एक्शन टीम (बैट) द्वारा हमले के बारे में अलर्ट किया गया है। 

उधर श्रीनगर के लाल चौक पर भी आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल पर ग्रेनेड फेंका। इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत