1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: सूंघकर आतंकियों का पता लगाएंगे खोजी कुत्ते, फिर सेना पहुंचाएगी ‘जन्नत’!

जम्मू-कश्मीर: सूंघकर आतंकियों का पता लगाएंगे खोजी कुत्ते, फिर सेना पहुंचाएगी ‘जन्नत’!

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 22, 2019 02:59 pm IST,  Updated : Jun 22, 2019 02:59 pm IST

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के जंगलों में लगातार दूसरे दिन, शनिवार को जारी संदिग्ध आतंकवादियों की तलाश अभियान में आज खोजी कुत्तों को भी तैनात किया गया है।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के जंगलों में लगातार दूसरे दिन, शनिवार को जारी संदिग्ध आतंकवादियों की तलाश अभियान में आज खोजी कुत्तों को भी तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों के संबंध में प्राप्त सूचना के आधार पर सेना और पुलिस ने केशवान गांव के आसपास जंगलों में शुक्रवार सुबह खोजी अभियान शुरू किया था। 

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आतंकवादियों और खोजी दस्ते के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ भी हुई। माना जा रहा है कि एक आतंकवादी घायल भी हुआ है, लेकिन वह अपने साथियों के साथ घने जंगलों में भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर खून के निशान दिखे हैं। तलाशी अभियान जारी है और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्ते भी तैनात किए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत