नई दिल्ली: दुनिया में ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो अजीब-ओ-ग़रीब कारणों से चर्चा में आ जाते हैं। ऐसे लोगों के नाम हम अधिकांश तौर पर गिनीज वर्ल्ड बुक में देखते हैं जहां किसी का नाम इसलिये दर्ज है क्योंकि वह दुनियां का सबसे लंबा व्यक्ति है या फिर ऐसे व्यक्ति का नाम जो दुनियां का सबसे बौना व्यक्ति है। ऐसे ही एक व्यक्ति हैं देवेन्द्र सुथर जो पेशे से कारपेंटर हैं। गुजरात के हिम्मतनगर के रहने वाले देवेंद्र की ख़ासियत ये है कि उनकी हाथ और पैर की कुल मिलाकर 28 उंगलियां है। इतनी उंगुलियां होने की वजह से उन्हें कोई भी काम बहुत ज्यादा सावधानी से करना पड़ता है। देवेन्द्र सुथर की जितनी उंगलियां है उतनी किसी की भी नहीं है और इसलिये इनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्डस में दर्ज है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल 43 वर्षीय देवेन्द्र पॉलीडेटिलिस्म नामक रोग से पीडि़त हैं। उनके दोनों हाथों में 14 उंगलियां हैं और दोनो पैरों में भी 14 उंगलिया हैं, साथ ही उनके दोनो पैर भी चिपके हुए हैं।

अधिक उंगलियों ने बना दिया सेलिब्रेटी
तमाम परेशानी के बावजूद देवेन्द्र कहते हैं कि उन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग अपने बच्चों को लेकर आते हैं जो उन्हें अच्छा लगता है। वह कहते हैं कि ज्यादा उंगली होने से लोग उन्हें सेलिब्रेटी की तरह इज़्ज़त देते हैं। जब मैं अपने हाथों के साथ कुछ कारनामे करता हूं तो बच्चे हंसने लगते हैं।
अगली स्लाइड में पढ़ें और